Dosti
दोस्ती को मात मत कर दोस्ती के नाम पर,
इस तरह की बात मत कर दोस्ती के नाम पर
गर भरोसा उठ आया है हाथ मेरा छोड़ दे
तल्ख़ यूँ जज्बात मत कर दोस्ती के नाम पर
मुझ पे पहले ही ज़माने भर के हैं एहसान बहुत
और एह्सानात मत कर दोस्ती के नाम पर
दोस्ती से ही यकीं अपना न उठ जाये कहीं
पैदा वह हालत मत कर दोस्ती के नाम पर
मुझसे कोई बात कर खोटी खरी अच्छी बुरी
हाँ मगर कुछ बात मत कर दोस्ती के नाम पर
दोस्ती एहसास है एहसास रहनी दे उसे
बहस यूँ दिन रात मत कर दोस्ती के नाम पर
इस तरह की बात मत कर दोस्ती के नाम पर
गर भरोसा उठ आया है हाथ मेरा छोड़ दे
तल्ख़ यूँ जज्बात मत कर दोस्ती के नाम पर
मुझ पे पहले ही ज़माने भर के हैं एहसान बहुत
और एह्सानात मत कर दोस्ती के नाम पर
दोस्ती से ही यकीं अपना न उठ जाये कहीं
पैदा वह हालत मत कर दोस्ती के नाम पर
मुझसे कोई बात कर खोटी खरी अच्छी बुरी
हाँ मगर कुछ बात मत कर दोस्ती के नाम पर
दोस्ती एहसास है एहसास रहनी दे उसे
बहस यूँ दिन रात मत कर दोस्ती के नाम पर
0 comments:
Post a Comment